CG : जीजा को सुपारी देकर पति को लगवा दिया ठिकाने…

बिलासपुर। बिलासपुर में एक पत्नी ने अपने जीजा को 1 लाख की सुपारी देकर अपने ही पति को मरवा दिया। 17 जुलाई को जीजा अपने साढू साहिल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस खदान ले गया जहां उसे खूब शराब पिलाई और पत्थर से सिर कुचलकर उसे मार डाला। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम तिफरा में कुछ साल पहले ही वर्षा खूंटे (20) और साहिल पटेल (25) की लव मैरिज हुई थी। पति शराब का आदि था और पत्नी से मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी। तब वर्षा ने अपने जीजा संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। वारदात में वर्षा की मां भी शामिल थी।

मृतक साहिल जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के मनोहरपुर का रहने वाला था। वह शादी के बाद पत्नी संग तिफरा में रह रहा था। वर्षा और उसकी मां ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू खूंटे को साहिल की हत्या के लिए एक लाख में सौदा तय किया और 8 हजार एडवांस दिए। जिसके बाद दामाद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साढू को मारा। पुलिस के मुताबिक, हिर्री माइंस परिसर के पास डोलोमाइट खदान छतौना के पास है। यह क्षेत्र CISF की सुरक्षा घेरे में रहता है।

बीते 17 जुलाई की सुबह यहां काम करने वालों ने माइंस इलाके में युवक का नग्न हालत में शव पड़ा देखा, शव का सिर बुरी तरह से कुचला था। तब लोगों ने थाने में सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर शराब की खाली बॉटल बरामद किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास के शराब दुकानों के CCTV फुटेज देखा। जहां तिफरा स्थित सब्जी मंडी के पास शराब दुकान से बाइक सवार 3 युवकों के शराब-चिकन लेने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मोबाइल-लोकेशन के जरिए हत्यारों तक पहुंची।

See also  CG : जनसुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की व्यापक पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *