नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

भोपाल- भोपाल पुलिस ने 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके 37 वर्षीय पड़ोसी एक शादीशुदा व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अशोक गार्डन थाने के प्रभारी सुदेश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में मनोज प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर उन्होंने बताया कि सोमवार रात बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोपी उसे चॉकलेट की लालच देकर उसे अपने घर के भीतर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। तिवारी ने बताया कि इस दौरान इस बच्ची की मां अपने घर में अंदर थी, जबकि उसके पिताजी घर में नहीं थे। वहीं, प्रजापति के घर के अन्य सदस्य भी बाहर गये हुए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी एक तीन साल की बच्ची है। साथ ही उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 सहित अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो कानून के प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *