दिव्यांगजनों को एक माह बाद मिलेगा कृत्रिम अंग
जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु (कृत्रिम हाथ एवं पैर ) निर्माण के लिए नाप लेने आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल जगदलपुर में किया गया। जिसमें बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कांकेर जिले के भी दिव्यांगजनों सहित उनके परिजन सम्मिलित हुए।
उपसंचालक समाजकल्याण जगदलपुर ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 62 दिव्यांगजनों ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर कृत्रिम हाथ व पैर निर्माण के लिए नाप दिलाकर सामग्री प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन करवाया है। इस हेतु सम्बंधित दिव्यांगजनों के परिजनों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करवाया है। इस दौरान उक्त सभी दिव्यांगजनों के परिजनों को दोपहर भोजन भी उपलब्ध करायी गई। इन सभी दिव्यांगजनों को आगामी एक महीने के बाद शिविर आयोजित कर कृत्रिम हाथ व पैर प्रदान किया जाएगा।
उक्त आकलन शिविर में सीनियर पीएण्डओ जिला चिकित्सालय दन्तेवाडा अनिरूद्ध प्रसाद तथा उनके सहयोगियों द्वारा उक्त मानव सेवा के पुनीत कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजकल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने आकलन शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर भेजापदर निवासी दिव्यांगजन अंनतराम, उपनपाल के कुंभकरण कश्यप, केशलुर निवासी कमलोचन, बाघमोहलई के सुमनराम आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर इस शिविर में आए हैं, उन्होंने कृत्रिम पैर के लिए यहां पर माप करवाया है।
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
इंदौर इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…
भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…
जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…