बालोद | ग्रामीणों की सांसे उस वक्त थम गई, जब सुबह-सुबह लोगों की नींद खुली और घरों के सामने उन्होंने एक कठपुतली, नींबू बंधन, पीला चावल सहित अन्य वस्तुएं देखी. इससे गांव में तनाव और डर का माहौल है. लोग घरों से ही नहीं निकले. यह बात पूरे गांव में फैली तब लोग एक जगह इकट्ठे हुए. ग्रामीणों ने थाने में मामले की शिकायत की है. पूरा मामला बालोद जिले के अंगारी गांव का है.
दरअसल सावन का महीना है और कहा जाता है कि इस महीने में राक्षसी ताकतें अपने चरम पर होती है. कुछ इसी बात को लेकर इस गांव के लोग सहमे हुए हैं. ग्रामीण एक जगह इकट्ठे हुए और इसका तोड़ निकालने के बारे में सोच रहे हैं. बात अब थाने तक भी पहुंच चुकी है. लोग थाने में पूरे मामले की जानकारी देने पहुंचे हैं. सावन के महीने में लोग इस बात को लेकर काफी भयभीत हैं कि आखिर ऐसा कृत्य किसने किया है और क्यों किया है.
गांव के पटेल हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह जो भी है उससे हम लड़ नहीं सकते इसलिए हम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. जहां से सब पानी भरते हैं उस जगह पर भी काले जादू का सामान रखा गया है. यह किसके द्वारा किया गया है कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन ग्रामीण इस करतूत से सहमे हुए हैं. ईश्वर से उम्मीद लगाए बैठे हैं.
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…