राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 2992.3 मिमी वर्षा दर्ज,

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

जिले में आज 31.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव (वीएनएस)। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 2992.3 मिमी बारिश एवं औसत 427.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 477.8 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 404 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 567.4 मिमी, घुमका तहसील में 480.5 मिमी, छुरिया तहसील में 357.1 मिमी, कुमरदा तहसील में 324.3 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 381.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 567.4 मिमी दर्ज की गई है।

इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 31.5 मिमी एवं औसत 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 5.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 1 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 19.7 मिमी, घुमका तहसील में 2 मिमी, छुरिया तहसील में 2.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 0.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 19.7 मिमी दर्ज की गई है।

See also  राजनांदगांव : किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा - प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *