राजनांदगांव : जीवन कालोनी के पीछे शासकीय नाले की जमीन पर नाली निर्माण को निगम की टीम ने तोड़ा

राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी होने पर उसे तोडने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही निगम सीमांतर्गत अवैध कालोनी एवं अवैध प्लाटिंग की जॉच कर उसे ध्वस्त करने तथा अवैध कालोनी भूमि विक्रय पर बाहय विकास शुल्क जमा करने नोटिस जारी किया जा रहा है। जीवन कालोनी के पीछे शासकीय नाले की जमीन पर नाली निर्माण की जानकारी होते ही निगम की टीम ने नाली को जेसीबी से उखाड़ने की कार्यवाही की।

कार्यवाही के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शहर को व्यवस्थित एवं सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही निगम सीमांतर्गत अवैध प्लांटिंग की जॉच कर उसे उखाडने के अलावा अवैध कालोनी भूमि विक्रय पर बाहय विकास शुल्क जमा करने नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीवन कालोनी के पीछे खसरा नं. 279/2 के पास की नाले की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर नाली निर्माण किया जा रहा था, जिसे निगम की टीम ने जे.सी.बी. के माध्यम से उखाडने की कार्यवाही की। उन्होनंे बताया कि उक्त खसरा भूमि को पूर्व में निगम द्वारा प्रतिबंध्तिा भी किया गया है। उन्होने तकनीकी अधिकारियों से कहा कि, नगर निगम सीमाक्षेत्र में अवैध कॉलोनी एवं अवैध प्लाटिंग की जॉचकर नोटिस जारी करें और यदि संबंधित के द्वारा अवैध प्लाटिंग कार्य बंद नही किया जाता है, तो उनके विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत् कडी से कडी कार्यवाही करें तथा अतिक्रमण की जानकारी होने पर अतिक्रमण भी हटावे।

See also  समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *