मोहला : इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित

– अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त

मोहला । अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं।  
        सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति हेतु 64 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 36 सीटें कुल 100 सीट आरक्षित है, जिसमें कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थी 11 अगस्त सायं 4 बजे तक आवेदन सहायक आयुक्त, कार्यालय आदिवासी विकास, मोहला में जमा कर सकते हैं।
        आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  से अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा-पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।

See also  महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *