CG : छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग हुई गर्भवती…

बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना की जांच के लिए शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपट्टनम पहुँची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है और दोषियों को बचाने तथा पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल से भी कम समय में किसान, आदिवासी, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

See also  रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने 'इंस्टाग्राम हीरो' की उतारी हेकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *