CG : स्पा सेंटरों में हो रहा था देह व्यापार….

बिलासपुर। रायपुर, दुर्ग के स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस अलर्ट है। 29 जुलाई को 2 अलग-अलग क्षेत्र के 4 सेंटरों में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों की आशंका पर टीम ने एक साथ छापा मारा और वहां मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों के बैग तलाशे। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों के रजिस्टर और दस्तावेज चेक किए। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वहां आने वाले ग्राहकों-स्टाफ की पूरी जानकारी रखा जाए। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अफसरों की टीम ने तारबाहर थाना क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा (बंसीवाला बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाजा), वहीं सरकंडा क्षेत्र के ईवा स्पा में छापामार कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग की गई।

पुलिस ने सभी सेंटरों के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की। सभी कर्मचारी भारतीय पाए गए। साथ ही ग्राहकों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज होने की जानकारी भी ली। जांच के दौरान स्पा संचालकों व स्टाफ को चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध हरकत पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आने वाले हर एक ग्राहक और स्टाफ की जानकारी दस्तावेज सहित सुरक्षित रखने की अनिवार्यता बताई गई। पुलिस अफसरों ने कर्मचारियों को समझाइश देते हुए यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।

See also  राजनांदगांव : दीवारों पर उकेरी चित्रकारी बदरंग हो चुकी, फीकी पड़ रही शहर की पहचान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *