राजनांदगांव : दो घरों में हुई चोरी प्रकरण में जेवरात खरीदने वाले को भेजा जेल

राजनांदगांव | कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी, दो नाबालिग और एक सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। दो घरों में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी वैभव लूनिया उम्र 33 वर्ष, निवासी खैरागढ़ गोलबाजार को चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में पकड़ा गया। पहली घटना 7 जून की रात की है। मो. शाहरुख खान उम्र 32 वर्ष, निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल, परिवार के साथ ननिहाल गया था। 8 जून की रात 10.30 बजे लौटने पर देखा घर का ताला अंदर अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। 30 हजार रुपए नकद और 2 लाख के सोने के जेवर चोरी हो गए थे। कुल नुकसान 2.30 लाख रुपया बताया गया था।

रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दूसरी घटना 7 मई की है। बेला प्रसाद, उम्र 72 वर्ष, निवासी टांकापारा, परिवार के साथ कोयंबटूर गया था। 10 जून को पड़ोसी अनुराग शैमुअल ने फोन कर बताया कि घर और अलमारी का ताला टूटा है। 12 जून को लौटने पर देखा 43 हजार रुपए के जेवर और 15 हजार रुपए नकद चोरी हो चुके थे। कुल नुकसान 58 हजार रुपया बताया गया था। बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी दीपक बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिपरिया, हाल निवासी नागपुर, लालचंद उर्फ चंद्रकुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पिपरिया एवं दो नाबालिगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 2.43 लाख रुपए के जेवर, स्कूटी लोहे की रॉड, पेचकस और एक मोबाइल जब्त किया गया।

See also  CG : दांतों के दर्द से निजात पाने रूट कैनाल उपचार प्रभावी समाधान : डॉ. नवाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *