राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png


राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 केला फसल क्षति होने पर 28 लाख 441 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, आग से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए व छुरिया तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़े : एक राखी सैनिक भाईयों के नाम

See also  CG : आबकारी अधिकारी को ACB वाले बनकर धमकाया, वसूली गैंग का भंडाफोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *