राजनांदगांव : हुड़दंग करने वाले आरोपियों को पुलिस नु पकड़ा

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, बसंतपुर पुलिस ने मोहल्ले में हुडदंग कर माहोल खराब करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं लंबे समय से फरार एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। टीआई एमन साहू ने बताया कि स्थायी व गिरफ्तार वारंट की पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया है। टीम द्वारा लंबे अरसे से फरार चल रहे स्थायी वारंटी भूषण उइके पिता मनोंज उइके उम्र 23 साल निवासी नंदई अखाड़ा कोठी हनुमान मंदिर एवं गिरफ्तारी वारंटी अलोक यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 22 साल निवासी नंदई चौक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

इसके अलावा शांति भंग कर मोहल्ले में हो-हुल्लड करने वाले सुनील यादव पिता जयराम यादव निवासी राजीव नगर और सूरज भारद्वाज पिता मनोहर सिंह निवासी क्लब चौक के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

See also  राजनांदगांव : उत्कृष्ट काम के लिए डॉ. हरिहारनो सम्मानित हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *