उत्तर बस्तर कांकेर : विश्व सिकल सेल दिवस पर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जून 2023

संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 22 दिसंबर 2008 को सिकल सेल के कारण होने वाले बीमारियों के संबंध में विश्व स्तर पर लोगों को जागरूक करने हेतु 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है, लेकिन सिकल सेल रोग में यह काम बाधित हो जाता है। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं सिकल सेल कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार देव के द्वारा सिकल सेल रोग के संबंध में जनजागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि मेडिकल के हमर लैब में सिकल सेल के 12 मरीजों का फॉलोअप जांच कर परामर्श दिया गया एवं लाइवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर में 45 व्यक्तियों का सिकल सेल स्क्रीनिंग जांच किया गया, जिसमें 03 व्यक्ति धनात्मक पाये गये हैं, जिन्हें अंतिम जांच हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर भेजा गया है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *