राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद साहू के सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी। श्री साहू ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं सीएसपीडीसीएल में 38 वर्शो तक अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्हें राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट द्वारा षाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में सेवानिवृत्त होना एक स्वभाविक प्रक्रिया है।

कंपनी के सेवाकाल में श्री साहू मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदार अधिकारी रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी से किया। इस विदाई समारोह में प्रकाश चंद साहू ने अपने सेवा यात्रा का विवरण देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए आभार जताया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद साहू के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, के0सी0 खोटे कार्यपालन अभियंता कांति नेताम, गीता ठाकुर, निज सचिव एस.के. बक्शी, प्रशासनिक अधिकारी नीरज देवांगन, सहायक विधि अधिकारी पूजा ग्वालवंशी, एन.के. शुक्ला, एस.के. मरठा, सरस्वती अय्यर , अनिल मिंज, प्रकाश सोनटापर एवं डी. दिलेश्वर राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *