CG : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का कहर: तापमान 43 पार, अगले तीन दिन और मुश्किल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और बस्तर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को रायपुर, माना और बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहरों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। खासकर खुले इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया।

गर्मी से बचाव के लिए लोग कर रहे जुगाड़
तेज धूप से बचने के लिए लोग मास्क और हेलमेट का सहारा लेते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों ने धूप से बचाव के लिए खास एहतियात बरते। शहरों में दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी।

गर्म हवाओं का बढ़ा असर
मौसम में बदलाव के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाएं अब प्रदेश में तपिश बढ़ा रही हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन गर्मी का प्रभाव खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला।

अगले तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और वृद्धि हो सकती है।

44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
प्रदेश में बन रहे प्रति चक्रवातीय सिस्टम के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल महीने में रायपुर का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago