मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल के दुसरे बजट को लेकर प्रखर ने कहा

राजनांदगाँव : लोगों की आशाओं और आकांक्षाओ को पूरा करना मोदी सरकार का उददेश्य- प्रखर बजट में जो भी बातें कहीं गई हैं वो भारत को जोड़ने वाली हैं- प्रखर राजनांदगाँव। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का बजट पेश किया। बजट को भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने नए भारत के निर्माण में क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि बजट में जो भी बातें कहीं गई हैं वो भारत को जोड़ने वाली हैं। इस बजट में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य है। ये निर्यात बढ़ाने वाला बजट है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट से भारत के विकास का बजट है। प्रखर ने बजट को लोकप्रिय बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्तावित अनेक नई योजनाओं से देश में रोजगार और आर्थिक विकास में वृद्धि होगी। माध्यम वर्ग के लिए टैक्स कटौती में कमी कर बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा है कि देश के किसानों के बीमा योजना, सोलर एनर्जी से सिंचाई, 20 लाख किसानों के लिए सोलर पम्प, किसान सम्मान योजना से जुड़े किसानों के लिए केसीसी लाभ, कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए किसान रेल, हवाई उड़ान, दो गुना दुग्ध उत्पादन सहित किसानों को कर्ज देने के लिए 15 लाख करोड़ का प्रावधान अन्य कई योजनाओं का इस बजट में ध्यान रखा गया है। प्रखर के अनुसार इस बजट में, मोदी सरकार ने कर प्रणाली को तर्कसंगत बनाने, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और व्यापार करने में आसानी के लिए प्रभावी कदम उठाए
See also  छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार, प्रदेश का बढ़ाया मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *