CG : करंट से हाथी की मौत,

कोरबा । जिले के कुदमुरा रेंज अंतर्गत बैगामार जंगल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बेहद चिंताजनक है और ग्रामीण इलाकों में खेती व वन्यजीवों के बीच टकराव की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।

ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते वक्त मृत हाथी को देखा, जिसके पास खेत की सीमा पर बिछा करंट प्रवाहित तार भी मिला। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

See also  CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स CD कांड में ट्रायल पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *