राजनांदगांव : मनीष सिंह गौतम एक्सपर्ट जिम समिति के संरक्षक मनोनित

आयरन खेलों के संरक्षक बने :- मनीष सिंह गौतम

राजनांदगांव। शहर के एक्सपर्ट जिम समिति द्वारा 29 जुलाई को पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वय में कुलबीर सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव), कार्यक्रम अध्यक्षता मेहुल मारू (सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी), विशिष्ट अतिथि डॉ. रोहन सोनकर, युवराज ढिंढी (अध्यक्ष सतनामी सेवा समिति राज.), उपाध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, अरूण साहू (वार्ड पार्षद 48, नंदई) के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एक्सपर्ट जिम समिति के पदाधिकारी तामेश्वर बंजारे, अंजू बंजारे, गोपेन्द्र बंजारे, खिलेश्वर बंजारे, संदीप सोनी, डॉ. रोहन सोनकर, उपेन्द्र कुमार के अनुरोध पर शहर के कला, संगीत और हॉकी के ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध गौतम परिवार के सदस्य जिन्होंने हॉकी की राष्ट्रीय स्तर व विश्वविद्यालय स्तर की कई नामी प्रतियोगिता में भाग लिया और उनके मार्गदर्शन व प्रशिक्षण में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है वर्तमान में गौतम शहर कांग्रेस कमेटी के खेल-कूद प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष भी हैं श्री गौतम के खेलों में रूचि रखने एवं खेल गतिविधियों में निरंतर सहयोग प्रदान करने पर एवं आयरन खेलों के प्रेरणा स्रोत रहे स्व. पुरूषोत्तम आजमानी के रिक्त  स्थान पर एक्सपर्ट जिम समिति के संरक्षक पद पर मनीष सिंह गौतम को मनोनित किया गया।

इस अवसर पर श्री गौतम को शाल, श्रीफल ,स्मृति चिन्ह व पुष्पगु‘छ भेंट कर एक्सपर्ट जिम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नवोदित खिलाडिय़ों ने श्री गौतम से आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त जानकारी एक्सर्ट जिम समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग के निर्णायक तामेश्वर बंजारे ने दी।

See also  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *