राजनांदगांव : भाजपा में सदस्यता दीप, सदस्यता रत्न और गौरव पुरस्कार से नवाजे गए नेतागण

  • पुरस्कार समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आकर्षण का केंद्र रहे

राजनांदगांव । विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के स्थापित होने के बाद अब अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जा रही है, इस कड़ी में आज प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख नेताओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,रामजी भारती,भरत वर्मा सहित प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।  पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को 12000 से अधिक सदस्य बनने के लिए सदस्यता रत्न का सम्मान दिया गया। 

     जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के अनुसार सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी सक्रिय कार्यकर्ता,मंत्री,विधायक और सांसदों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की को सदस्य संख्या के आधार पर विभिन्न श्रेणियां में सम्मानित किया गया। 10000 सदस्य बनाने वालों को सदस्यता रन एवं 1000 का सदस्य बनाने वालों को सदस्यता दीप का सम्मान और 5000 सदस्य बनाने वालों को सदस्यता गौरव के सम्मान से नवाजा गया। श्री राजपूत ने बताया कि शैंकी बग्गा स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष को सदस्यता श्री सम्मान से पुरस्कृत किया गया, इसी तरह से भरत वर्मा प्रदेश महामंत्री, नीलू शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और गीता घासी साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और परदेसी राम सोनबॉईर तिलई मंडल अध्यक्ष को सदस्यता दीप सम्मान से सम्मानित किया गया।

See also  CG : महासमुंद में मानसून मेहरबान: जिले में अब तक 724.7 मिमी औसत वर्षा …

सम्मान समारोह में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल और राजनांदगांव सदस्यता अभियान के संयोजक सावन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे, और सभी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ भोजन ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *