Rajnandgaon: दावते इस्लामी इंडिया का वृक्षारोपण अभियान

राजनांदगांव। इस्लामी इंडिया फलाही विभाग गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने पर्यावरण की भलाई और प्रकृति की हिफाज़त के लिए एक महान कदम उठाते हुए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

यह अभियान 7 जुलाई से 25 जुलाई तक जारी रहा, जिसमें पूरे देश के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। साथ ही हमारी संस्कारधानी राजनांदगांव में भी वृक्षारोपण किया गया। जिसमें हमारे शहर के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यूसुफ रज़ा साहब और मौलाना सलीम रज़ा तहसीनी, जनाब जलालुद्दीन निर्बान, हाजी तनवीर अहमद, जनाब शकील रिज़वी जनाब आसिफ अली और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अब तक 3 लाख से अधिक पेड़ अलग-अलग राज्यों में लगाए जा चुके हैं। इस अभियान में आम लोग, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक संस्थाएं शामिल हुई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे, हम साँसें लगा रहे हैं। हम सिर्फ पौधे नहीं बो रहे, हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कर रहे हैं।

देश भर की प्रमुख राज्यों में वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल, हरियाणा, ओडिशा आदि दावते इस्लामी इंडिया और जीएनआरएफ की तरफ से उन सभी लोगों, संस्थाओं, वॉलंटियर्स और नौजवानों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस फलाही और वृक्षारोपण अभियान में भरपूर सहयोग दिया। पेड़ लगाइए, प्रकृति को बचाइए। दावते इस्लामी के साथ, जिंदगी को सवांरिए।

See also  महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *