धमतरी । जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ-तस्करी के प्रयास को विफल किया है। शनिवार को भखारा पुलिस ने सात आरोपियों को गौवंशों की अवैध तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में तीन ग्राम पंचायत सदस्य भी शामिल हैं, जो दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम कौही के निवासी हैं।
पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 29 गौवंश बरामद किए हैं, जिन्हें पैदल ले जाया जा रहा था। यह घटना जिले के कोलियारी मोड़ के पास की है, जहां पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर ले जा रहे हैं।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन महज…
डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…
रायपुर संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…