रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध यातायात थाना द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर बैनर के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बैनर में साफ़ शब्दों में लोगों से अपील की गई कि- “ट्रैफिक नियमों का पालन करें, दुर्घटना से बचें”, साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत प्रमुखता से दी गई।
इसके साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चौराहों पर खड़े रहकर पंपलेट बांटे, पोस्टर दिखाए और लोगों को नियमों की जानकारी दी।
पुलिस का यह प्रयास सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके और लोग खुद से नियमों का पालन करें।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…