राजनांदगांव : नेहरू नगर मे सुविधा विस्तार के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

राजनांदगांव । शहर विकास की कडी में वार्ड नं. 14 के नेहरू नगर में सुविधा विस्तार के तहत अधोसंरचना मद अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 8 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण एवं लगभग 10 लाख रूपये की लागत से नाला में पुलिया निर्माण कराया जाना है, जिसका महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड पार्षद सतीश मसीह एवं नेहरू नगर वासियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया। कार्यर्क्रम के प्रारंभ में नेहरूनगर के नीलम सिंह, यशोधरा साहू, महिमा राय, राम अवतार जोशी, जे.पी.साहू, अनिल त्रिपाठी, प्रभंजय सोनी, मनीष श्रीवास्तव, प्रियांशु वैष्णव व दिनेश ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात महापौर द्वारा नेहरू नगर मेे आयोजित कार्यक्रम में विधिवत भूमिपूजन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bhumi-Pujan-Wo-No.-14-1024x768.jpg

भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिह, सांसद संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के अलावा उद्यान, भवन, मंच, तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन आदि कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराये थे, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज नेहरू नगर में विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे। इस अवसर कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, उप अभियता मुनेन्द्र साठिया सहित नेहरू नगर वासी उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : डोंगरगढ़ टीआई सहित दो आरक्षक लाइन अटैच हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *