राजनांदगांव : भगवान श्री रामलला के दर्शन करने सभी घनिष्ठ मित्र सुभिया, कुमारी, गिरजा, मेहतरीन, मिना, ढेला, सुशीला अयोध्या के लिए हुई रवाना

– एक साथ जाने का मौका मिलने पर खुशी हुई दुगुनी
– श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का मिल रहा सौभाग्य
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को तीर्थयात्रियों ने दिया तहेदिल से धन्यवाद
– ट्रेन में बैठते ही मिला नाश्ता एवं पानी, शासन ने दी अच्छी सुविधा
– ग्राम बम्हनीचारभांठा निवासी श्री गजेन्द्र वैष्णव ने अपनी पत्नी श्रीमती ललिता वैष्णव के साथ अयोध्या धाम जाने पर जाहिर की खुशी
 – पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन रवाना होने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर झलकी खुशियां


राजनांदगांव । श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या के लिए पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन रवाना होने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। श्री रामलला दर्शन के लिए तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन के एस-6 में बैठे राजनांदगांव की सुभिया देवांगन, कुमारी बाई साहू, गिरजा बाई, मेहतरीन बाई, मिना बाई, ढेला बाई, सुशीला बाई सहित अन्य महिलाओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि ट्रेन में बैठते ही नाश्ता और पानी मिला है। राज्य शासन ने बहुत अच्छी सुविधा दी है।

उन्होंने कहा कि वे सभी एक साथ अनाज मंडी राजनांदगांव में कार्य करते हैं और सभी एक-दूसरे के साथ मित्र की तरह रहते है। सभी को एक साथ जाने का मौका मिलने पर खुशी दुगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन और कांशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए कभी सोचे नहीं थे कि उन्हें दर्शन करने का अवसर मिलेगा। ऐसा मौका मिला कि छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना से हमें अयोध्या धाम जाने का लाभ मिल रहा है। सभी ने दोनों हाथ उठाकर श्री रामलला की जयकारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।


तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन के एस-6 में बैठे छुरिया विकासखंड के ग्राम बम्हनीचारभांठा निवासी गजेन्द्र वैष्णव को अपनी पत्नी ललिता वैष्णव के साथ श्री रामलला दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। गजेन्द्र वैष्णव ने बताया कि वे खेती-किसानी करते हैं। अयोध्या धाम जाने की बहुत इच्छा थी लेकिन रूपए ज्यादा लगने के कारण जाना संभव नहीं हो पाया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए जाने का सौभाग्य मिला है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।

छुरिया विकासखंड से श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे रोहित कुमार साहू, सुनील कुमार मंडलोई, मंशाराम, राजेश्वर धु्रव, उर्मिला धु्रव, बिमला बाई, देवकी बाई ने कहा कि राजनांदगांव के रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन रवाना होने पर बहुत खुशी जाहिर की। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने पर जिलेवासियों के लिए अच्छी सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ट्रेन में बैठते ही नाश्ता और पानी दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन का मौका मिला रहा है। शासन की इस योजना से सभी वर्गों के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा पूरी करना सरल हो गया है। इसके लिए सभी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़े : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को दी गई मौसम आधारित कृषि सलाह

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

41 minutes ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

50 minutes ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

50 minutes ago
CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

1 hour ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

1 hour ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

1 hour ago