राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को दी गई मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा जिले के किसानों को फसल सुरक्षा के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए किसान खड़ी फसल की सुरक्षा करने हेतु आवश्यक उपायों को अपनाकर नुकसान से बचा जा सकता है।

धान फसल की 20-25 दिनों की अवस्था हो चुकी है। धान फसल में शीथ ब्लाइट रोग के लक्षण दिखाई देने पर हेक्साकोनाजोल नामक कवकनाशी दवा 1 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें एवं सोयाबीन फसल वृद्धिकाल अवस्था में है। सोयाबीन फसल में संकरी एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु बुआई के 18-20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी इमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल (परसूट एवं अन्य समान उत्पाद) 750 मिली प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें।

पशुपालक पशुओं को गिले एवं पानी भरे स्थानों पर नहीं चराएं। पशुओं को गलघोटू एवं लंगड़ा बुखार बीमारी से बचाव के टीके अवश्यक लगवाएं। अधिक दूध उत्पादन के लिए दुधारू पशुओं को 25-30 किलो हरा चारा प्रतिदिन खिलाएं। हरे चारे एवं सूखे चारे का अनुपात 3 अनुपात 1 रखें तथा मवेशियों को 25-30 ग्राम मिनरल मिक्सचर प्रतिदिन चारे के साथ मिलाकर अवश्य खिलाएं। पशुओं को वर्षा जनित रोगों से बचाव हेतु परजीवी व कृमि नाशक घोल या दवा दें। मुर्गियों को रानीखेत बीमारी से बचाने के लिए पहला टीका एफ-1 सात दिनों के अन्दर एवं दूसरा टीका आर2बी आठ सफ्ताह की उम्र में लगवाएं।

इसे भी पढ़े : कई वर्षों बाद खुले मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट

kgnews

Recent Posts

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज  अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…

20 minutes ago
पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…

30 minutes ago
सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…

39 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…

40 minutes ago
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

रायपुर  प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य तेजी के…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ…

49 minutes ago