CG : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बोदली उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण…

मरीजों को पोषण आहार,  गर्भवती महिलाओं को फलकिट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित

किशोरी बालिका की आंखों की गंभीर समस्या के उपचार हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएचओ को किया निर्देशित

टीबी मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित
टीबी मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित
टीबी मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित

रायपुर | प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज दंतेवाड़ा जिले के बोदली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, टीबी मरीजों की देखरेख तथा स्वास्थ्य रजिस्टरों के संधारण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मितानिन बहनों ने पारंपरिक तरीके से मंत्री जायसवाल का स्वागत करते हुए उन्हें राखी बांधी। इस आत्मीय क्षण पर मंत्री ने मितानिनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदाय के संबंध में प्रोत्साहित करते हुए यह आश्वासन दिया कि उनके मानदेय का भुगतान हर माह की 15 तारीख तक दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से एचआरपी श्रेणी की गर्भवती महिलाओं को समय पर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करने, अंडा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मलेरिया मुक्त अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच और उपचार की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब ग्राम की एक बालिका कविता पुनेम ने अपनी आंखों की गंभीर समस्या के इलाज के लिए मंत्री से सहायता की गुहार लगाई। मंत्री जायसवाल ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्ची को रायपुर रेफर करने के निर्देश दिए और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं को फलकिट, पात्र ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना के कार्ड वितरित किए। साथ ही निष्ठा से सेवा दे रहे निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान भी किया।

मंत्री जायसवाल ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया और यह भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस मौके पर सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक महस्के, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

10 minutes ago
CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

15 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

20 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

25 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

37 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

41 minutes ago