जगदलपुर : कलेक्टर ने की बस्तर ग्रीनमैन से भेंट

2023-06-22

कलेक्टर ने ग्रीन मैन के उगाए 400 पेडों के क्षेत्र को भी देखा

 कलेक्टर विजय दयाराम के. बुधवार को बकावंड विकासखंड के निरीक्षण दौरा के दौरान ग्राम संघकरमरी में बस्तर ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध दामोदर कश्यप में भेंट की।

भेंट के दौरान कलेक्टर ने कश्यप से उनके द्वारा उगाए गए पेड़ो को देखने की इक्छा जाहिर की और ओडिसा राज्य की सीमा में स्थित ग्राम बाइकागुड़ा के नजदीक 600 एकड़ में कश्यप द्वारा लगाए 400 पेड़ों का कलेक्टर ने अवलोकन किया।

कलेक्टर ने ग्रीन मैन कश्यप का साल और श्री-फल देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में उनके कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य लोंगों भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

ज्ञात हो कि जंगल बचाने के लिए बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप के बारे में 9वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्य पुस्तक में स्थान दिया गया है।

ग्रीन मैन कश्यप ने बताया कि 1970 की दशक से पेड़ो और जंगल को बचाने का काम शुरू हुआ जो आज भी सतत जारी है। गांव के द्वारा नियम बनाया गया है कि जंगल से कोई लकड़ी नहीं लेगा, लकड़ी ले जाने वाले से जुर्माना लिया जाता है। प्रतिदिन अलग-अलग  तीन आदमियों के द्वारा जंगल का निरीक्षण और निगरानी रखी जाती है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्रजाति के पेड़- पौधों को संरक्षित करने के लिए नर्सरी बनाया गया है। इन पौधों को नजदीकी ग्राम पंचायतों में वितरण किया गया था। इस वर्ष भी बहुत पौधे तैयार किया गया है जिसको पौधारोपण किया जाएगा।

कलेक्टर का पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने किया स्वागत
पहली बार ग्राम बाइकागुड़ा पहुँचे कलेक्टर का गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके और फूलों की माला से स्वागत किया। गांव की सभी महिलाएं पेड़ो को संरक्षित करने वाले जगह पर पहुँचे थे।

See also  CG : तमिलनाडु में बंधक बनाए गए CG के चार श्रमिक और बच्चों को प्रशासन ने कराया मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *