संभाग के सभी जिला अस्पताल में उपलब्ध है पर्याप्त स्टॉक
जगदलपुर में 3385, सुकमा में 4980 एंटी रेबीज वैक्सीन डोज है उपलब्ध
रायपुर, बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संभाग के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक उपलब्धत है। विभाग ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा नियमित रूप से वैक्सीन की खरीद की जा रही है और वर्तमान में बस्तर संभाग के सभी जिलों में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
इस क्रम में जगदलपुर में 3385, कांकेर में 828, बीजापुर में 2950, कोंडागांव में 3004, सुकमा में 4980, दंतेवाड़ा में 1613 और नारायणपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन के 3195 डोज मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वो भ्रमित न हों और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में निःशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए जाएं।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…
अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…
राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…
राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…