अवर्गीकृत

CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उससे लगातार 20 लाख रुपये दहेज की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा अंततः उसे मायके लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस के अनुसार, शिवनंदनपुर (बिश्रामपुर) निवासी डा. प्रियंका जायसवाल की शादी 30 अप्रैल 2025 को मरवाही निवासी डा. कोमल प्रसाद राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि तिलक समारोह के दौरान पीड़िता के पिता कृष्ण कुमार जायसवाल ने सवा तीन लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य उपहार दिए थे। सगाई और तिलक का आयोजन मनेंद्रगढ़ के होटल हसदेव इन में हुआ था, जिसके खर्च के लिए मांग किए जाने पर 80 हजार रुपये भी दिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले पति ने नया घर और कार खरीदने का हवाला देकर बाद में लौटाने का आश्वासन देते हुए उसके पिता से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद सगाई के अगले दिन दो अप्रैल को ससुर और अन्य स्वजन ने फोन कर 20 लाख रुपये की मांग की। इस पर पीड़िता के पिता ने रिश्ता तोड़ने की बात कही, जिसके बाद आरोपितों ने माफी मांग ली और तय कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को बिश्रामपुर के आनंद रिहंदम मैरिज लॉन में विवाह संपन्न हुआ।

डॉ. प्रियंका का आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कुछ दिनों तक उन्हें मरवाही स्थित घर के एक कमरे में रखा गया और बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी गई। पति, सास-ससुर, ननद और उनके पतियों द्वारा लगातार 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। बाद में वह पति के साथ मनेंद्रगढ़ की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने लगीं। वहां उन्हें पता चला कि पति शराब का आदी है और आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति के कारण पहले एक युवती आत्महत्या कर चुकी है तथा वह उस मामले में जेल भी जा चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता को दी। समाज के लोगों ने समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जनवरी 2026 में सास-ससुर मनेंद्रगढ़ पहुंचे और फिर से 20 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद किया। प्रताड़ना से तंग आकर डा. प्रियंका 26 फरवरी 2026 को मायके लौट आईं। 12 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष ने स्पष्ट कहा कि 20 लाख रुपये मिलने पर ही वे उन्हें अपने साथ रखेंगे।

बिश्रामपुर पुलिस ने डॉ. प्रियंका जायसवाल की शिकायत पर पति डॉ. कोमल प्रसाद राय (39), ससुर पुरुषोत्तम राय (65), सास अरुणा देवी (60), अमित जायसवाल (45), ननद कामिनी जायसवाल (46), विजय जायसवाल (45) तथा किरण जायसवाल (43) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।India News

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

53 seconds ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

14 minutes ago
CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…

18 minutes ago
राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…

21 minutes ago
राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…

23 minutes ago
राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…

31 minutes ago