मोहला : देश के विकास में हम सब की जिम्मेदारी-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

– एकता एवं देशभक्ति का संदेश लेकर निकली स्वतंत्रता दौड़

– फव्वारा चौक से निकली स्वतंत्रता दौड़, अधिकारी-कर्मचारी के साथ बच्चे हुए शामिल

          मोहला। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज फव्वारा चौक से मिनी स्टेडियम तक स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति के नारों की गूंज साथ एकता का संदेश दिया गया।


           स्वतंत्रता दौड़ फव्वारा चौक से प्रारंभ होकर देश भक्ति नारों के साथ अटल चौक, बस स्टैंड से होकर मिनी स्टेडियम मैदान पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी के साथ बच्चे भी शामिल हुए। मिनी स्टेडियम मैदान में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, उन्होंने कहा कि उनके बलिदान के फलस्वरूप देश को आजादी मिली और आज देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की मजबूती होते हैं, आप सभी को कड़ी मेहनत एवं चरित्र निर्माण पर ध्यान देना होगा। देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास स्वच्छता को बनाए रखना एवं सार्वजनिक संपत्ति की देखभाल करना भी देशभक्ति है और इसमें आप सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने अपनी जान न्योछावर कर हमारे देश को आजादी दिलाई है, सभी का कर्तव्य है कि हम सब देश हित में कार्य करे और देश के विकास में सहभागी बने। उन्होंने बच्चों से कहा कि व्यसन से दूर रहना भी स्वतंत्रता है। मौके पर उन्होंने आजादी के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी दी।

– जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने उपस्थित लोगों को जल संकट से बचाव हेतु जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में सुधार हेतु कार्य करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने एवं जिले को नशामुक्त करने स्वयं से शुरुआत करने की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़े : MP में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-येलो चेतावनी

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *