एक सरोवर, एक संकल्प– जल संरक्षण थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व
एक सरोवर, एक संकल्प: जल संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जाएगा आजादी का पर्व
जल संरक्षण का संदेश लेकर मनाया जाएगा आजादी का पर्व, एक सरोवर, एक संकल्प
स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ होगा विशेष आयोजन, केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश
भोपाल
15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक सरोवर, एक संकल्प-जल संरक्षण थीम पर आजादी का पर्व मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद ने प्रदेश के समस्त जिलों को निर्देश जारी किये हैं।
पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया जाएगा संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही अमृत सरोवरों के रख-रखाव के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना से संबंधित अधिकारी को गोद लेना होगा। अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्य, स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता द्वारा किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सबसे वरिष्ठ नागरिक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों स्व-सहायता समूह, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।
विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी आयोजित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, हेरिटेज वॉक, सेल्फी प्वाइंट, ड्रोन/लाइट-साउंड शो, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर निबंध-लेखन एवं कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, चित्रकला और कहानी कार्यक्रम शामिल है। हेरिटेज वॉक में अमृत सरोवर के ऐतिहासिक महत्व को बताया जाएगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…