फर्जी आधार कार्ड से बना अग्निवीर, बैंक अकाउंट खुलवाते समय हुआ खुलासा

जबलपुर
जबलपुर के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरसी) में एक अग्निवीर का फर्जीवाड़ा सामने आया है। उसने अग्निवीर बनने के लिए अपने आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेखों में हेराफेरी की। जाली अभिलेखों के आधार पर चयनित होने के बाद आरोपित जबलपुर में सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। तभी अभिलेखों की जांच में उसके अभिलेखों में की गई जालसाजी पकड़ी गई। जिसके बाद आरोपित अग्निवीर पप्पू कुमार शाह उर्फ आयुष्मान आशीष को सेना से निष्कासित कर दिया गया है।

आरोपित के विरुद्ध जीआरसी की ओर से बुधवार को गोरखपुर थाना में एफआईआर पंजीबद्ध कराई गई है। पुलिस आरोपित के समस्त अभिलेखों और रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है। आरोपित अग्निवीर बनने के लिए सेना के भर्ती कार्यालय दानापुर की रैली में शामिल हुआ था।
 
बैंक खाता खुलवाते समय संदेह के घेरे में आया
अग्निवीर के लिए चयन होने पर आयुष्मान आशीष को सेना प्रशिक्षण के लिए जबलपुर के जीआरसी में भेजा गया था। जहां, जीआरसी की ओर से अग्निवीर के बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान जब नाम एवं पते के सत्यापन के लिए बैंक ने आयुष्मान आशीष का आधार कार्ड जांचा तो उसमें नाम अलग था।

बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि अग्निवीर भर्ती से पूर्व उसके आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में परिवर्तन किया गया है। उसने अग्निवीर चयन एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया में जो आधार कार्ड जमा किया था उसमें उसका नाम आयुष्मान आशीष अंकित था। जबकि उसका वास्तविक नाम पप्पू कुमार शाह निकला। यह परिवर्तन भी भर्ती से पूर्व ही किए गए थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: top-news

Recent Posts

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

25 minutes ago
CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

31 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

36 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

40 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

53 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

56 minutes ago