शिवपुरी में कुपोषण से मासूम की मौत, बेटे की चाहत में दादी ने नहीं कराया इलाज

शिवपुरी
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां कुपोषण से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच शिवपुरी में इससे ग्रसित 1 साल 3 महीने की बच्ची की मौत हो गई। शर्मनाक बात यह है कि परिजनों ने उसका इलाज सिर्फ इसलिए नहीं कराया क्योंकि उन्हें लड़का चाहिए था। 

नहीं थम रहे मां के आंसू
दरअसल, दिव्यांशी धाकड़ को कुपोषण की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद रोती बिलखती उसकी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

सास नहीं चाहती थी कि उसका इलाज कराया जाए
बच्ची की मां खुशबू धाकड़ बिहार की है जिसकी शादी शिवपुरी के कांदी की रहने वाले लाखन से हुई थी। उसने बताया कि ‘बच्ची को दस्त हो गया था और कमजोरी हो गई थी। मेरी सास नहीं चाहती थी कि उसका इलाज कराया जाए। घर से कोई नहीं आया।’

गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां कुपोषण से निजात पाने के तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमे के कागजी दावे जमीनी हकीकत से आज भी दूर है। शहर सहित अंचल में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग से लेकर महिला बाल विकास करोड़ों रुपए  कुपोषण के कलंक को मिटाने के नाम पर हर माह खर्च करता है। लेकिन जब ऐसी तस्वीरें सामने आती है तो सभी दावों की पोल खुल जाती है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

27 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

42 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

52 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago