शिवपुरी
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां कुपोषण से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच शिवपुरी में इससे ग्रसित 1 साल 3 महीने की बच्ची की मौत हो गई। शर्मनाक बात यह है कि परिजनों ने उसका इलाज सिर्फ इसलिए नहीं कराया क्योंकि उन्हें लड़का चाहिए था।
नहीं थम रहे मां के आंसू
दरअसल, दिव्यांशी धाकड़ को कुपोषण की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद रोती बिलखती उसकी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
सास नहीं चाहती थी कि उसका इलाज कराया जाए
बच्ची की मां खुशबू धाकड़ बिहार की है जिसकी शादी शिवपुरी के कांदी की रहने वाले लाखन से हुई थी। उसने बताया कि ‘बच्ची को दस्त हो गया था और कमजोरी हो गई थी। मेरी सास नहीं चाहती थी कि उसका इलाज कराया जाए। घर से कोई नहीं आया।’
गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां कुपोषण से निजात पाने के तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमे के कागजी दावे जमीनी हकीकत से आज भी दूर है। शहर सहित अंचल में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग से लेकर महिला बाल विकास करोड़ों रुपए कुपोषण के कलंक को मिटाने के नाम पर हर माह खर्च करता है। लेकिन जब ऐसी तस्वीरें सामने आती है तो सभी दावों की पोल खुल जाती है।
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ : 2028 में…
भोपाल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा ने विश्व को सदैव जीवन जीने की दिशा दी…
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को…
भोपाल राष्ट्रपतिदौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम रविवार…