भिंड में अनोखा मामला: 15 अगस्त पर एक ही लड्डू मिलने की शिकायत सीएम से की

भिंड

 भिंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 अगस्त के रोज दो की जगह एक लड्डू मिलने से नाराज एक शख्स ने सीधे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। उसका कहना था कि मैंने दो लड्डू मांगे पर मुझे एक ही लड्डू मिला। यह घटना भिंड के नौधा ग्राम पंचायत की है, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ था। शख्स की शिकायत के बाद अब उसे बाजार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे।

15 अगस्त के दिन नौधा पंचायत भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गांववाले भी सम्मिलित हुए थे। परंपरा के अनुसार,सबको खाने के लिए लड्डू दिए गए। सबको एक-एक लड्डू ही मिला था। उस भीड़ में मौजूद शिकायतकर्ता ने एक लड्डू की जगह दो की मांग कर दी,लेकिन पंचायत भवन के कर्मचारी ने उसे एक ही लड्डू दिया जिसपर वह शख्स नाराज हो गया और सीधे इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी।

शख्स ने शिकायत में लिखा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर झंडा फहराने के बाद भी ग्राम पंचायत ने उन्हें उम्मीद के मुताबिक मिठाई नहीं दी। उन्होंने अपनी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। ग्राम पंचायत के सूत्रों के अनुसार, इस शिकायत के बाद अब पंचायत बाजार से लड्डू खरीदकर कमलेश कुशवाहा को देने की तैयारी कर रही है। पंचायत सचिव रविंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि सभी ग्रामीणों को बराबर मात्रा में लड्डू बांटे गए थे, लेकिन शिकायत करने वाले ने और ज़्यादा लड्डू माँगे थे। अब बाज़ार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…

31 minutes ago
सदानीरा समागम का शुभारंभ

सदानीरा समागम का शुभारंभ

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत् विकास…

1 hour ago
राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

- प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर…

1 hour ago
राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

1 hour ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

1 hour ago