महासमुन्द : जिले में अब तक 27.5 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुन्द, 23 जून 2023

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 27.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा सरायपाली विकासखंड में 48.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 38.6 मिलीमीटर, बसना में 24.2 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 18.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 7.3 मिलीमीटर पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 23 जून को 10.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज सरायपाली तहसील में 31.3 मिलीमीटर, बसना तहसील में 11.5 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.8 मिलीलीटर, पिथौरा तहसील में 5.3 मिलीलीटर एवं महासमुंद तहसील में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

See also  CG : रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *