राजनांदगांव, विगत दिनों रायपुर के कोटा में स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में रा यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री स्कूल के 14 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संस्था के मॉर्शल-आर्ट प्रशिक्षक जयप्रकाश साहू ने बताया कि, यह प्रतियोगिता दो दिवस की थी, जिसमें हमारे बगाों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 5 रजत तथा 4 कांस्य पदक कुल 10 पदकों पर कब्जा करते हुए हमारी शाला को गौरवान्वित किया। एकमात्र स्वर्ण पदकधारी खिलाड़ी में गोपिका चौहान, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों में प्राची साहू, मोक्ष साहू, लक्ष्य रूपनारायण, गोपिका चौहान, सिद्धांत मूँदड़ा तथा योजस्व साहू रहे। इसी प्रकार कांस्य पदक खिलाड़ियों में सोम कुमार, मोक्ष साहू, भावेश साहू, तथा सिद्धांत मूंदड़ा ने प्राप्त किया। इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को संस्था की प्राचार्या श्रीमती वत्सला अय्यर तथा सीजी अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य श्री अनुराग वर्मा जी ने अपने शुभ हाथों से बगाों को मेडल पहनाकर तथा प्रमाणपत्र देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्था की इस उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के सदस्यगण एवं शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उ जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
