CG : शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित होंगे बीजापुर के राकेश कड़ती…

बीजापुर । राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीजापुर जिले के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश कड़ती को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जूनियर सॉफ्टबॉल गर्ल्स टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा।

बीजापुर जिले से अकादमी की खिलाड़ी रेणुका तेलम, चंद्रकला तेलम, विमला तेलम और मीनू आरकी इस सम्मानित टीम का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि बस्तर संभाग से पहली बार किसी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय खेल अवार्ड से नवाजा जा रहा है। राकेश कड़ती अब तक 12 राष्ट्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें 6 नेशनल मेडल शामिल हैं। वहीं, जूनियर टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था।

इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे और प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने बधाई दी। जानकारी जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल कोच सोपान करनेवार ने दी।

See also  राजनांदगांव : भाजपा प्रकोष्ठों की प्रदेश बैठक में संगठन विस्तार पर दिया जोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *