मध्य प्रदेश में हर 10 मिनट में साइबर अटैक, युवा सबसे ज्यादा निशाने पर

भोपाल
 मध्य प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। हर 10 मिनट में एक नया मामला सामने आ रहा है। इन अपराधों में 70% शिकार युवा हैं। 2022 से 2025 के बीच 3 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इनमें मोबाइल हैकिंग, फर्जी कॉल और ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड शामिल हैं। साइबर सेल लगातार निगरानी रख रहा है और जागरूकता अभियान चला रहा है। सरकार ने साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है।

अलग अलग तरीकों से हो रही ठगी
राज्य में ऑनलाइन शॉपिंग, क्यूआर कोड और फर्जी लोन जैसे तरीकों से ठगी हो रही है। जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एसपी साइबर प्रणय नागवंशी ने कहा, 'हमारी अपील है कि लोग किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंक डिटेल किसी को शेयर करें। साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और हम जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।

सरकार ने शुरु किया हेल्पलाइन नंबर
2022 में 1021 केस दर्ज हुए, जिनमें 717 युवा थे। 2023 में 927 मामले आये, जिनमें 700 युवा थे। 2024 में 1082 केस दर्ज हुए, जिनमें 703 युवा थे। 2025 में 511 केस दर्ज हुए, जिनमें 344 युवा शामिल हैं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 शुरू किया है। इसके अलावा, साइबर जोनल कार्यालय भी बन रहे हैं।

पासवर्ड रखते में रखें विशेष ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का होना चाहिए और इसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। साइबर ठगी अब गांवों तक पहुंच गई है। ठग सोशल मीडिया और गेमिंग एप्स के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। सावधानी बरतने से ही बचाव हो सकता है। संदिग्ध कॉल आने पर उसे ब्लॉक करें और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। तकनीक का इस्तेमाल सावधानी से करें। जरा सी चूक से आपकी कमाई ठगों के खाते में जा सकती है।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Cyber attack

Recent Posts

CG : अब न्याय होगा ऑनलाइन : छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल …

CG : अब न्याय होगा ऑनलाइन : छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल …

रायपुर। भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में…

20 minutes ago
राजनांदगांव : डेढ़ लाख बच्चों को किताबें व 90 हजार को बंटेगी ड्रेस…

राजनांदगांव : डेढ़ लाख बच्चों को किताबें व 90 हजार को बंटेगी ड्रेस…

राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार…

32 minutes ago
राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…

40 minutes ago
राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…

45 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को समय पर…

46 minutes ago
राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव…

50 minutes ago