CG : सुरेश टप्पो सी.बी.आई स्पेशल कोर्ट के जज व मयंक सोनी रेलवे कोर्ट के जज नियुक्त…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को दो अहम नियुक्तियों की घोषणा की। हाईकोर्ट ने अलग-अलग आदेश जारी कर सुरेश टप्पो (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर) को सीबीआई स्पेशल कोर्ट का जज और मयंक सोनी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) को रेलवे कोर्ट का जज नियुक्त किया है।

सीबीआई स्पेशल कोर्ट का मुख्यालय रायपुर रहेगा। सुरेश टप्पो को उन मामलों की सुनवाई का अधिकार होगा, जिनका अन्वेषण सीबीआई (दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना) द्वारा किया गया हो। हालांकि, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अध्याय-3 के अंतर्गत आने वाले अपराध इसमें शामिल नहीं होंगे।

वहीं, रेलवे कोर्ट के विशेष जज के रूप में मयंक सोनी को नियुक्त किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव और कबीरधाम (कवर्धा) जिले होंगे। रेलवे संपत्ति से जुड़े अपराध, रेल भूमि कब्जे और रेलवे एक्ट 1989 के तहत दंडनीय अपराधों की सुनवाई इस विशेष अदालत में होगी।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दोनों न्यायाधीश अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संबंधित विशेष अदालतों के पीठासीन अधिकारी माने जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

7 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

7 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

8 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

8 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

8 hours ago