CG : जप्त गांजा, नशीली इंजेक्शन और टेबलेट को एसपी की मौजूदगी में किया गया नष्ट

एमसीबी, जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के स्पष्ट निर्देशों के तहत आज जिले के थाना जनकपुर, चिरमिरी, खड़गवां, पोंड़ी एवं मनेन्द्रगढ़ में वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त किए गए मादक पदार्थों का सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान 129.95 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख 33 हजार 900 रुपये आंकी गई, इसके अलावा 272 नग नशीली इंजेक्शन एवं 122 नग नशीली टेबलेट जिनकी कीमत 7381 रुपये रही, जिसको विधिवत नष्ट किया गया। कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 41 हजार 281 रुपये के नशीले पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में किया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की गंभीरता और सफलता को दर्शाती है।

नष्टीकरण की इस प्रक्रिया में एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ एलेक्स टोप्पो, एसडीओपी भरतपुर आर. के. मिश्रा, सीएसपी चिरमिरी दीपिका मिंज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तरसीला टोप्पो सहित आबकारी निरीक्षक मनेन्द्रगढ़ शशिकला पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवा, विनय तिवारी, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विपीन मिंज, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ अभिषेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दिनेश चौहान, प्र.आर. पुरुषोत्तम बघेल डीसीबी प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय एमसीबी तथा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago