राजनांदगांव, बस में यात्रा कर रही महिला से सोने के जेवरात चुराने वाली महाराष्ट्र की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महिला डोंगरगांव से राजनांदगांव के लिए एक यात्री बस में सफर कर रही थी। तभी तीन अज्ञात महिला बस में चढ़ी और विवाद करते हुए उसके पास बैठ गई। प्रार्थी जब राजनांदगांव पहुंची और दूसरा बस पकड़ने अपने रुपए व गहने के बैग को चेक किया तो उसमें से करीब ढ़ाई लाख रुपए के सोने के जेवरात गायब थे। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रुट के सभी सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर महाराष्ट्र की रहने वाली बिजुरिया बाई गायकवाड़ए पूजा नाडे और रेखा पात्रे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार किया। वहीं उन्होंने कामठी के सुनार सतीश वर्मा को चोरी के जेवरात बेचने की जानकारी दी। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनार से गलाया गया सोना भी जब्त कर लिया है।
भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…
जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…
रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…
कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…
दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…