छत्तीसगढ़

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश

रायपुर । भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनोहर परिवार द्वारा लोगों से घर, दुकान और छतों पर जल पात्र रखने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी के कारण कई पक्षी परेशान होते हैं और एक छोटा जल पात्र भी उनके लिए जीवनदान साबित हो सकता है। सकोरे मनोहरा साड़ीज़, शॉप नंबर-2, महालक्ष्मी मार्केट, पंडरी से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रतिदिन सकोरे में स्वच्छ पानी भरें, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।

उनका कहना है कि यह अभियान जीव दया, सेवा और करुणा की भावना से जुड़ा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पहल में शामिल होकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। संदेश में कहा गया कि एक सकोरा कई पक्षियों का सहारा बन सकता है और छोटी सी पहल भी मूक प्राणियों के लिए अमृत समान साबित हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

50 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

58 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

59 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

2 hours ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

2 hours ago