बिलासपुर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज बिलासपुर में रहेंगे। वे यहां पर आरएसएस के पूर्व विभाग संघ चालक और वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृतियों को संजोने वाली स्मारिका का विमोचन शाम 6:30 बजे सिम्स सभागार करेंगे।
अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर संघ के मध्यक्षेत्र क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना करेंगे आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव बृजेन्द्र शुक्ला ने चर्चा में बताया कि यह स्मारिका स्व. गोरे के सामाजिक कार्यों, राष्ट्रसेवा और पारिवारिक संस्मरणों को समर्पित है।
समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले काशीनाथ गोरे की स्मृतियों को यह स्मारिका जीवंत करेगी। इसमें उनके जीवन के वे प्रसंग भी शामिल किए गए हैं, जो नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगे। सरसंघचालक डॉ. भागवत कार्यक्रम के बाद स्व. गोरे के घर भोजन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम शहर के संघ कार्यालय में होगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से 12 बजे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दीपक विस्पुते सिम्स ऑडिटोरियम में महाविद्यालयीन छात्रों को संबोधित करेंगे।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…