Janjgir-Champa : अज्ञात बुजुर्ग महिला का मिला सड़ा-गला शव, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चांपा जिले के तलदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है। यह शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुट गई

बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि तलदेवरी और बोरसी गांव के बीच नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली हालत में है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृत बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष के बीच में है यह शव लगभग 20 दिन पुरानी है।बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बुजुर्ग महिला के शरीर के पैर के पंजे नहीं है,मारने के बाद कुत्तों ने शव को खाया है जिसे शरीर के कुछ हिस्सों की हड्डी मृतिका के पास से कुछ दूरी पर मिला है। 

मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान की हो सके। इसके लिए शव के आस पास की तलाशी ली गई। मगर वहां कुछ नहीं मिला है। मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजी गई है साथ ही गुम इंसान के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। ताकि मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके।

See also  CG : अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर 1 हाईवा जप्त…

मृतिका की पहचान के लिए पुलिस ने दी जानकारी
1. लाल रंग की साड़ी
2. दाए हाथ में लाल रंग की चूड़ी
3. पीले कलर का ब्लाउज
4. महरूम रंग का पेटीकोट पहने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *