CG : बाढ़ पीड़ित परिवारों को रेडक्राॅस सोसायईटी द्वारा किचन सेट और हाईजीन किट का किया गया वितरण…

बीजापुर | जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भैरमगढ़ ब्लाॅक के सुरोखी गांव के ग्रामीण परिवारों को कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में रेडक्राॅस सोसायटी बीजापुर द्वारा 18 नग किचन सेट एवं हाईजीन किट का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों सरपंच, उप सरपंच के माध्यम से कराया गया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम सुरोखी के कुंजाम पारा के 18 परिवार के 86 सदस्यों को सुरोखी के राहत शिविर में रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हे सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। सामग्री वितरण के दौरान रेडक्राॅस के जिला संगठक नरवेद सिंह सहित रेडक्राॅस के अन्य विद्यार्थीगण, स्कूल के प्राचार्य मौजूद थे।


जिले के 16 संकुल संगठन में “दीदी के गोठ” का प्रसारणबीजापुर 31 अगस्त 2025-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तगत रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रसारण बीजापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चैबे के निर्देशन में जिले भर में एस एच जी की अधिक से अधिक महिलाओं को प्रसारण से जोड़ने हेतु तैयारियां किं गई।

जिला स्तर के प्रसारण में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा सहित समूह की महिलाएँ, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चारों जनपद पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई। जिले में स्व सहायता समूह सी जुड़ी दीदियों ने अन्य जिले की दीदियों की सफलता की कहानी सुनी और कार्यक्रम की तारीफ की।
रेडियो प्रसारण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ बिहान योजना के दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी सुनाई गई। जिसमें नारायणपुर की दीदी का कहानी का प्रसारण किया गया।

See also  CG PDS Shop Vacancy: राशन दुकान संचालन के लिए 7 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया


जिले के 16 संकुल संगठन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर उपसंचालक पंचायत हिमांशु साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कल्पना समेत समूह की दीदियाँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *