प्रदेशभर में बारिश का दौर भोपाल, रायसेन, सीहोर-राजगढ़ में हैवी रेन का अलर्ट

भोपाल

प्रदेश में 'बिपरजॉय' तूफान कमजोर हो गया है, लेकिन प्री मानसून एक्टिविटी बढ़ गई है। शुक्रवार को आधे प्रदेश में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर में बारिश का दौर बना रहेगा। रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2-3 इंच या इससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।

इस वजह से बारिश
मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि बिपरजॉय का असर कमजोर हुआ है। अब यह उतना एक्टिव नहीं है। फिर भी यह बारिश करा रहा है। दूसरी ओर, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के बाद चक्रवाती हवाओं का घेरा है, जो आगे की ओर बढ़ेगा। इस कारण मानसून की एक्टिविटी बढ़ गई है।

इंदौर में 2.65 इंच बारिश, 5 जिलों में 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा

पिछले 24 घंटे में इंदौर में 2.65 बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के 5 जिले- भोपाल में 1.87, दतिया में 1.70, उज्जैन में 1.28, नर्मदापुरम में 1.25 और धार में 1.18 इंच पानी गिरा। अकेले भोपाल शहर की बात करें तो यहां 1.0 बारिश पिछले 24 घंटे में हो चुकी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

55 minutes ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

59 minutes ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago