दुर्ग में कल शाम रहेगी पानी की सप्लाई बंद, लोगों से किया गया पानी स्टोर करने का आग्रह

दुर्ग

मंगलवार की शाम को शहर के आधे हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. क्योंकि मालवीय नगर चौक में मेन राइजिंग पाइपलाइन के बड़े लीकेज के लिए 24 एमएलडी इंटकवेल को शटडाउन में लिया गया है. रिपेयर के बाद बुधवार से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है.

मालवीय नगर चौक में दिस मेन राइजिंग पाइप लाइन जिसका डाया 600 एमएम हैं वह लंबे समय से लीकेज है. रिपेयर करने में हो रही देरी की वजह से लीकेज की साइज लगातार बढ़ती जा रही है. इस वजह से उस पाइपलाइन से जुड़े दो और पाइप से दूसरे इलाके की टंकियां भी नहीं भर पा रही है. जिसका असर घरों में की जाने वाली जलापूर्ति पर पड़ रहा है.

 निगम प्रशासन ने 2 सितंबर को उसे रिपेयर करने का निर्णय लिया है. इसके लिए 24 एमएलडी से फिल्टर प्लांट तक पानी की सप्लाई बंद रखी जाएगी. इस वजह से पद्मनाभपुर, शक्ति नगर, हनुमान नगर, गिरधारी नगर, शंकर नगर, शनिचरी बाजार पानी टंकी से जुड़े एरिया में मंगलवार की सुबह तो नलों में पानी आएगा लेकिन शाम को जलापूर्ति नहीं होगी. जल विभाग की एमआईसी मेंबर लीना दिनेश देवांगन के मुताबिक प्रभावित इलाके के – लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है. बता दें कि बारिश के सीजन की शुरुआत से ही दुर्ग की जनता को अनेक बार लीकेज व अन्य दिक्कतों के कारण पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

Admin

Recent Posts

CG : हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा …

CG : हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा …

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार…

3 minutes ago
राजनांदगांव : 3 वार्डों से मिले 98 आवेदन श्रमिक कार्ड का वितरण…

राजनांदगांव : 3 वार्डों से मिले 98 आवेदन श्रमिक कार्ड का वितरण…

राजनांदगांव , सुशासन तिहार के तहत नगर निगम द्वारा गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण…

4 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार उतरे…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार उतरे…

जिला साहू संघ के त्रिवर्षीय आम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई…

9 minutes ago
राजनांदगांव : 15 करोड़ के 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं…

राजनांदगांव : 15 करोड़ के 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर की कुल 96 में करीब 70 समितियों में 15 करोड़ रुपए का…

14 minutes ago
CG : बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी THAR को फूंककर हुए फरार …

CG : बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी THAR को फूंककर हुए फरार …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी…

14 minutes ago
राजनांदगांव : पेड़ काटने की मशीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

राजनांदगांव : पेड़ काटने की मशीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

अंबागढ़ चौकी , छत्तीसगढ़ शासन से सम्मानित पर्यावरण संदेशा परिवार अंबागढ़ चौकी की ओर से…

16 minutes ago