MP को 27 जून को मिलेगी दो और Vande Bharat Express train, ऐसा रहेगा पूरा रूट-शेड्यूल

भोपाल

मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। 27 जून को प्रदेश को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेनें रानी कमलापति से जबलपुर और रानी कमलापति से इंदौर के लिए चलेगी। रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।इसके तहत यह ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलेगी, क्योंकि सिंगल रैक ट्रेनों के रैक मेंटेनेंस के लिए सप्ताह में एक दिन देना होता है, इसलिए यह दोनों ट्रेने सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी । बता दे कि इससे पहले पीएम मोदी ने 1 अप्रैल 2023 को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

वंदे भारत ट्रेन का रूट और शेड्यूल

    गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर के बीच चलेगी। वही 20173-74 रानी कमलापति से जबलपुर रानी कमलापति के बीच चलेगी।

    इन दोनों ट्रेनों में 8-8 कोच होंगे।8 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 564 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

    गाड़ी संख्या 20911-12 वंदे भारत इंदौर से सुबह 6.30 बजे निकलेगी और 3.05 घंटे में भोपाल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.25 बजे भोपाल स्टेशन से निकलकर रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 20173-74  जबलपुर से सुबह 6 बजे निकलकर सुबह 10.35 बजे रानी कमला पति स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन वापसी में यह ट्रेन शाम 7 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 20911-12 इंदौर भोपाल इंदौर वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन रविवार छोड़कर चलेगी। 20173-74 रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी।

    भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन यह दूरी 3.05 घंटे तो भोपाल जबलपुर 4.35 घंटे में दूरी पूरी करेगी।

    इंदौर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत को इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति हॉल्ट लेगी।

    रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत के बीच चलने वाली ट्रेन को रानी कमलापति, नर्मदापुरम, पिपरिया, नरसिंहपुर और जबलपुर में हॉल्ट रहेगा।

    ट्रेन नंबर 20911-12 इंदौर-भोपाल-इंदौर के बीच 248 किमी की यात्रा 3.05 घंटे में पूरी करेगी।

    ट्रेन नंबर 20173-74 आरकेएमपी- जबलपुर-आरकेएमपी के बीच 337 किमी की यात्रा 4.35 घंटे में पूरी करेगी।
 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

4 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

5 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

5 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

5 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

5 hours ago