शहडोल दौर पर पहुंचे सीएम शिवराज, दिखा अलग अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे सबंधी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे मुख्यमंत्री

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सीएम शिवराज की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी है और हृदयस्पर्शी भी, यही बात उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।
     
मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम
कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। सीएम को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सीएम ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल चाल जान आत्मीय संवाद किया।  मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ सीएम ने फोटो भी खिचाईं।  

सीएम ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन
सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख सीएम खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन भी चखे और उनके हाल चाल भी जाने। जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश दिखे मुख्यमंत्री। इस बीच सीएम ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी संवाद किया।

फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री
बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी सीएम भी उनके बीच पहुँच गए, फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है
इसी बीच गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुँच, आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा की बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस अवसर पर सीएम ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

4 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

5 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

5 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

5 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

5 hours ago